Ranchi News: दसवीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का रांची कॉलेज ग्राउंड में सफल आयोजन

राँची: झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से आज राँची कॉलेज ग्राउंड में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी एवं झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने शिरकत की। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
बालिका वर्ग के परिणाम:
प्रथम: प्रिया
द्वितीय: सरोज
तृतीय: सुजिता उरांव
चतुर्थ: साबनब बरैक
पंचम: आरोही कुमारी
षष्ठ: अनामिका कुमारी
बालक वर्ग के परिणाम:
प्रथम: कुलपति महतो
द्वितीय: मयंक सिंह
तृतीय: आलोक तिर्की
चतुर्थ: मंजीत उरांव
पंचम: बंटी टोप्पो
षष्ठ: सत्येन्द्र कुमार
इन सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और स्पर्धा के परिणामों के आधार पर जल्द ही झारखंड राज्य वुडबॉल टीम का आधिकारिक चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी 19 से 23 नवंबर 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस सफल आयोजन के दौरान देवपूजन ठाकुर, सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, मणिपाल महतो, अंश कुमार, मयंक कुमार सहित कई अन्य खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ ने सभी खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और पूरा विश्वास जताया है कि हमारे खिलाड़ी चंडीगढ़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

