नही बजेंगे अश्लील गाने…

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): आगामी सरस्वती पूजा को देखते हुए बगोदर सरिया अनुमंडल के एसडीओ पवन कुमार मंडल ने एक निर्देश पत्र जारी किया है। अपने ज्ञापांक 41 गो दिनांक 16/18 के आलोक में कहा गया है कि बसंत पंचमी उत्सव सरस्वती पूजा 22 और 23 जनवरी को मनाया जाना है। जिसमें संवेदनशील इलाकों में विधि व्यवस्था के संधारण हेतु सतर्कता बरतने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। पत्र के आलोक में बगोदर तथा सरिया में दंडाधिकारी के रूप में राजेश कुमार लिंडा तथा बिरनी के लिए संदीप मद्धेशिया को दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं बगोदर सरिया तथा बिरनी प्रखंड में भ्रमणशील दंडाधिकारी के रूप में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगाया गया है। साथ ही पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह शांति और भाईचारे पूर्वक विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती जी की पूजा करें। वहीं प्रतिमा विसर्जन 23 जनवरी को संध्या 6:00 बजे के पूर्व करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें विद्यालय के प्रधाना अध्यापक शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। वहीं जी.टी. रोड होकर प्रतिमा विसर्जन का जुलूस पर सख्त रोक लगाई गई है। साथ ही अश्लील गाना व डी. जे. बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई है। प्रतिमा विसर्जन के दिन महिला व पुलिस सशस्त्र बल तैनात करने की भी बात कही गई है।


