गुड़-चूड़ा व गर्म कपड़ों का किया वितरण

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): महिला मारवाड़ी मंच सरिया के तत्वाधान में सर्वोदय आश्रम में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच बुधवार को गर्म कपड़े व चुडा गुड़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर दलित परिजनों से मिलकर मंच की महिलाओं ने ठंड से बचने के उपाय बताए। वहीं महिला समाज की ओर से स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। महिलाओं ने वहां के बच्चों को विशेष रुप से विद्याध्ययन करने के भी टिप्स दिए। वस्त्र वितरण के बाद लाभुकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

मौके पर सरिया खुर्द पंचायत समिति सदस्य मुनिया देवी, अरुणा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सविता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More