समर्पण ने लगाई सगुन की मेंहदी

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की महिलाओं ने बनने वाली दुल्हनों को शगुन की मेंहदी लगाई। दिगंबर भवन उस वक्त शादी के गीतों से गुलजार था। समर्पण की महिलाओं ने दुल्हन के हाथों में मानों पूरी दुनिया का रंग ही भर दिया हो। नाचती गाती महिलाओं ने मेहंदी के खुशबू को दुल्हन के जीवन में आशीष की तरह दिया। एक एक महिला को इतनी ख़ुशी हो रही थी जैसे घर पर बारात आ गई हो। समर्पण की सचिव अन्नू पोद्दार ने कहा कि हम महिलाएं ऐसे मौके पर खूब आशीष देती है। यही तो मौका है जब एक साथ सैकड़ों दुल्हनों के हाथो में हमारी संस्था की सदस्य मेंहदी लगाती है। वही अध्यक्ष नेहा पटवारी ने कहा कि हम ऐसे ही समय का इंतजार करते है। जब लोगों के जरूरत बनकर उनके सामने खड़े रहे।



