मोटिवेट कर सभी के घरों में शौचालय बनवायें: कर्मकार

खरगडीहा(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड के खरगडीहा पंचायत सचिवालय में जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने एसबीएम के साथ किया बैठक। बैठक में पंचायत के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, शिक्षक,  बुद्धिजीवी ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ श्री कर्मकार ने कहा कि अगले एक महीने के अंदर खरगडीहा पंचायत को ओडीएफ करने का प्लानिंग है जिसमें आप सभी का सहयोग की अपेक्षा है। कहा कि हम सभी के सहयोग से ही उक्त पंचायत को पूर्णरूपेण ओडीएफ घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी के घरों में शौचालय होना अनिवार्य है। पंचायत को बहुत जल्द खुले में शौच मुक्त करने का प्लानिंग है। आप सभी पंचायत में इसका प्रचार-प्रसार कर लोगों को मोटिवेट कर सभी के घरों में शौचालय बनवायें।
बैठक में उपस्थित मुखिया चिना खान ने कहा कि हमलोग अपने पंचायत में शौचालय बनवाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और हर दो चार दिनों में जलसहिया एवं वार्डसदस्यों के साथ बैठक कर लोगों को मोटिवेट कर रहा हूँ। शौचालय मुक्त पंचायत बनाने में लोगों से सहयोग की अपील भी कर रहा हूँ। मौके पर पूर्व पंसस एवं वर्तमान पंसस प्रतिनिधी जुल्फेकार अली सहीत सभी वार्ड सदस्य, जल सहिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More