फरवरी 2018 में जिले के सभी पंचायतों में सोशल ओडिट होना तय है: रामेश्वर

द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड के लेदा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को एसआरटी रामेश्वर प्रशाद वर्मा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय मनरेगा सोशल ऑडिट टीम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को डेमो के तौर पर लेदा पंचायत का भ्रमण करवा कर ऑडिट करने से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत सचिवालय में मनरेगा से संबंधित सभी तरह के पंजी, अभिलेख, आदि के बारे में बताया गया वहीं सेवन रजिस्टर एवं अभिलेख दिखाकर लोगों को बताया गया। पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पंचायत के गादी ग्राम का भ्रमण कर संचालित सभी योजनाओं का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त योजनाओ में कार्य किये गए मजदूरों से मिल कर मजदूरी भुगतान एवं कार्य किये जाने की पुष्टि आदि की जानकारी ली गई।
मौके पर एसआरटी रामेश्वर वर्मा ने कहा की मनरेगा सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं का हर वर्ष सोशल ओडिट होना है जिसके लिए क्षेत्र की तेज-तर्रार महिला और पुरुष को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह डुमरी की हैं जिन्हें गिरिडीह में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं सभी महिलाओं को लेदा पंचायत का डेमो के तौर पर प्रैक्टिकल कर दिखाने हेतु यहां लाया गया है। कहा कि फरवरी 2018 में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में सोशल ओडिट होना तय है जिसकी तैयारी अभी से हीं किया जा रहा है। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं के अलावे मुखिया कंचन देवी, पंचायत सचिव रामकिशोर महतो, रोजगार सेवक मो.जफर इकबाल के अलावे कई मजदूर उपस्थित थे।




