मेगा फुटबॉल इवेंट के प्रचार-प्रसार के लिये गाड़ियों को मिली हरी झंडी

रांची । 3 दिसंबर को राजधानी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होनेवाले मेगा फुटबॉल इवेंट के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को शुक्रवार को रिबन काटकर समारोह आयोजित कर हरी झंडी दी गयी। मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में प्रात: पूजा अनुष्ठान के बाद नारियल फोड़कर और झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वाहनों को रवाना किया गया। अवसर पर मेगा फुटबॉल इवेंट के संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू, आयोजक संस्था मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश गोप बुल्लु, उपाध्यक्ष मोहम्मद करीम खान, सचिव, टीसी खलखो आदि के साथ आयोजक संस्था मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र, मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए बंधन उरांव ने कहा कि मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र प्रारम्भ से ही फुटबॉल के साथ-साथ सभी खेलों तथा खिलाड़ियों के हित के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि मेगा फुटबॉल इवेंट के आयोजन से केंद्र के सकारात्मक प्रयासों को तीव्र गति मिली है। समारोह के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मेगा फुटबॉल इवेंट के संदर्भ में जानकारी देते हुए संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि इस फुटबाल टूनार्मेंट से झारखंड में फुटबॉल के एक नये युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारत में अंडर 17 वर्ल्ड कप फुटबॉल के आयोजन के बाद पूरे देश के साथ ही झारखंड में भी फुटबॉल के प्रति रूझान बढ़ा है। वर्तमान स्थिति में तैयार सकारात्मक वातावरण के बाद झारखंड में फुटबॉल के प्रति रूझान बढ़ने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी इस मेगा फुटबॉल इवेंट का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। डॉ बब्बू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की खेल और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक नीति के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी मेगा फुटबाल इवेंट समर्पित है। उद्घाटन समारोह में सुशील वर्मा, बंधन उरांव, प्रकाश गोप बुल्लु, मोहम्मद करीम खान, टीसी खलखो, कृष्णा लकड़ा, जॉन टोप्पो, संजय टोप्पो, अजय कच्छप, राजु वर्मा, मंगल मिंज, संतोष उरांव, उज्जवल चटर्जी, प्रकाश उरांव, प्रमोद तिर्की, शुभम मुंडा, गोविंद कुमार सिंह, रवि कुमार, राकेश सिंह, मो चांद खान, रीतेश श्रीवास्तव, संजय अम्बष्ट, आशीष चटर्जी, नरेन्द्र सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, अनिल लकड़ा, मनीष चौहान, अर्चना कुमारी, निकी गुप्ता, दुर्गा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बीच मेगा फुटबॉल इवेंट के प्रचार वाहनों ने राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जहां फुटबॉल के प्रति जबरदस्त उत्साह का नजारा देखने को मिला। प्रचार वाहनों ने पिठौरिया, चंदवे, कांके, ओरमांझी, रातू, बुड़मू, ठाकुरगांव, नामकुम, टाटीसिलवे आदि क्षेत्रों में सघन प्रचार किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More