अभियान चलाकर 24 जिलों में 11हजार सदस्य बनाया गया: प्रदेश महासचिव

रांची: प्रदेश राजद की ओर से घोषित नववर्ष पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक जनवरी को प्रदेश राजद कार्यालय बाई पास रोड बी-2569/sec-2 में प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अवसर पर रांची जिला से विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो लोग राजद की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि इस अवसर पर सर्वसम्मति से राँची जिला राजद अध्यक्ष पद पर रमेश गोप को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ राजद नेता गिरिनाथ सिंह, प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व सांसद मनोज भुइँया, राजेश यादव, प्र.महासचिव कैलाश यादव, मुस्तफा अंसारी, अफरोज आलम, रामकुमार यादव, मनोज पांडेय, सन्तोष प्रसाद, एडवोकेट कृष्ण यादव, अब्दुल मनान, भास्कर वर्मा, सतरूपा पांडेय, इंदु देवी, मधु देवी सहित कई लोग मौजूद थे। जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि राजद की सदसयता ग्रहण करने वालो सभी लोंगो को अन्नपूर्णा देवी, गिरिनाथ सिंह, संजय यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने माला पहना कर स्वागत किया, सम्बोधन में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज नव वर्ष राजद ने नहीं मनाया सादगी भरे नव वर्ष के दिन में सदसयता अभियान की शुरुआत पार्टी के लिए सुभ लक्ष्ण है,यह सिलसिला सालो भर लगातार चलते रहेगा। उन्होंने कहा कि सम्मिलित साथीगण लालू यादव जी का विचारधारा एवं राजद के नीति एवं सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प ले। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक साजिश के तहत फ़ंसाया गया है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का नाम इस प्रकार है। प्रमुख पुरूष सदस्य: रमेश गोप, सूरज वर्मा, संदीप महली, रंजीत दास, प्रदीप प्रजापति, मुकेश महतो, रविन्द्र कुमार, पप्पू गोप, घनश्याम सिंह, प्रमोद कपरदार, राजू गोप, गौतम कालिंदी,राहुल यादव सहित पचासों लोग से अधिक सदस्य। प्रमुख महिला सदस्य: अंजू देवी, लक्ष्मी लामा, रतन देवी, सोभा देवी, पूनम देवी, मोतीझरी देवी, दीपिका लामा, नीतू कुमारी, खुसबू कुमारी, पिंकी देवी, अवंतिका देवी, सपना देवी, पूनम देवी सहित पच्चास से अधिक महिला सदस्यता ग्रहण किया।
