Sahebganj News: बिना पूर्व सूचना सदर अस्पताल पहुंचे अपर समाहर्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अपर समाहर्ता विजय कुमार औचक निरीक्षण पर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे अपर समाहर्ता ने सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके हालचाल पूछे और उन्हें मिल रही दवाओं, इलाज, साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के इलाज, दवा की उपलब्धता और जांच संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की। अपर समाहर्ता ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
अस्पताल प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में भी सक्रियता देखी गई।


