तुलसी से होती है वातावरण शुद्ध: किशन अग्रवाल

रांची: पर्यावरण सुरक्षा उप समिति की ओर से चेम्बर कार्यालय में चेयरमेन किशन अग्रवाल के द्वारा तुलसी का पौधा गमला में विधिवत मंत्रोचार के साथ लगाया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कई वर्षों से तुलसी जी का पौधा का चेम्बर भवन में आवश्यकता महसूस हो रही थी। तुलसी जी का पौधा घर आंगन के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इससे वातावरण शुद्ध होगा और नाकारात्मक उर्जा नष्ट होती है एवं वातावरण में शुद्धता आती है। तुलसी का पत्ता सेवन करने से कई प्रकार के रोग आसपास नहीं भटकते हैं। तुलसी के पत्ता का खांसी में काढ़ा बनाकर पीने से ये रामवाण का काम करता है। इसे चबाकर नहीं सेवा करना चाहिए। मौके पर उपाध्यक्ष सोनी मेहता, पर्यावरण उप समिति के चेयरमेन किशन अग्रवाल, दीलबीर सिंह, विकास विजयवर्गीय, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, सुरेश कंकाणी सहित कई सदस्य शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More