झारखण्डी महिला करे पुकार, शराब बंद करे सरकार: फुलकुमारी

अनगड़ा प्रखण्ड के चतरा में शराबबंदी को लेकर निकाला मार्च


रांची: राज्य में शराब बंद करने के मुद्दे पर महिला आजसू के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर धरना दिया। महिलाओं ने नारेबाजी की और सरकार को चेताया कि राजस्व के मोह से बाहर निकले तथा शराब बेचने के बजाय बंद कराये। इस मुद्दे पर सरकार और चुप्पी साधती रही, तो महिलाऐं गांव-गांव में विरोध का झंडा खड़ा करेगी। महिलाओं ने घर उजड़ने से बचाएंगे, शराब बंद कराएंगे, झारखण्डी जनता करे पुकार, शराब बंद करे सरकार जैसे नारे लगाये।
यात्रा का नेतृत्व करते हुए आजसू नेत्री सह जिला परिषद सदस्य फुलकुमारी देवी ने कहा कि झारखंड की लाखों महिलाएं शराब के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं और सरकार राजस्व बढ़ाने के लिये खुद शराब बेच रही है। गली-मुहल्ले में सरकारी शराब दुकान खोले जा रहे हैं। शराब के कारण घर-बार तंग तबाह हो रहे हैं। सरकार अविलम्ब पूर्ण शराब बंदी लागू करे। आजसू नेत्री बीणा देवी ने कहा कि गांवों में तथा हाट-बाजार में हर दसवें कदम पर शराब बनती-बिकती है और सरकार कहती है कि नशामुक्त गांव को एक लाख का इनाम दिया जायेगा। यह तो वही बात हुई कि न नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। नेशनल और स्टेट हाइवे से शराब दुकानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद किये जाने के बाद उसे गली-मोहल्ले और बस्ती में खोला जा रहा है, इस कारण रोज टकराव हो रहा है। सब कुछ जानते हुये भी सरकार इस मुद्दे को राजनीति के तौर पर देख रही है। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More