चेम्बर सीएम से मिलकर रिंग रोड में ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण करने पर विचार का आग्रह करेगा: अध्यक्ष


रांची: चेम्बर कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक चेम्बर भवन में संपन्न हुई। राज्य में एमवीआई की कमी से उत्पन्न समस्या पर गहन चर्चा हुई। कहा गया कि राज्य सरकार को जल्द से जल्द अतिरिक्त एमवीआई की पदस्थापना करनी चाहिए। आज की बैठक में दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल द्वारा आमंत्रित किये गये सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य हेतु चेम्बर द्वारा चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को नामित किया गया। डीआरयूसीसी के सदस्य का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।

सरकार द्वारा पंडरा बाजार में ट्रांस्पोर्ट नगर बनाये जाने की योजना से व्यवसायियों के बीच उत्पन्न समस्या पर भी काफी चर्चा हुई। बाजार समिति के व्यापारियों ने इस प्रयास में चेम्बर के मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। गहन चर्चाओं के आधार पर चेम्बर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने कहा कि पंडरा बाजार के मुद्दे पर चेम्बर मुख्यमंत्री से मिलकर रिंग रोड में ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण करने पर विचार का आग्रह करेगा। यह कहा गया कि सरकार रिंग रोड में ही ट्रांस्पोर्ट नगर के निर्माण पर विचार करे। क्योंकि पंडरा बाजार में ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण करने से राजधानी में यातायात की विकराल समस्या बन सकती है। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नगर निगम और आरआरडीए में नक्शा पास करने की प्रक्रिया आॅनलाईन होने के बाद अपार्टमेंट के नक्शे पास होने का कार्य लगभग रूक सा गया है जिससे बिल्डरों के अलावा लाखों मजदूर भी प्रभावित हो रहे है। निगम से यह आग्रह किया गया कि नक्शा पास करने की जब तक आॅनलाईन व्यवस्था दुरूस्त नही होती तब तक आॅफलाईन व्यवस्था वैकल्पिक रूप में रखी जाय।

 

बैठक के माध्यम से बाजार समिति के किराया संबंधित निर्णय में कृषि मंत्री की ओर से मिले सहयोग के लिए कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया गया। कहा गया कि कृषि मंत्री के प्रयास से भाडा 4/- की दर से लिया जाना प्रारंभ हुआ है। बैठक में यह भी बात सामने आई कि शराब व्यापारियों की दुकानों का भाड़ा विभाग द्वारा तय समय पर नहीं दिया जा रहा है। कई प्रयासों के बाद भी पूर्व में दुकानों की मापी के हिसाब से भी भाड़ा नहीं दिया गया है। यह तय किया गया कि इस मुद्दे पर चैंबर विभाग के साथ वार्ता करेगा। चेम्बर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने बताया कि चेम्बर के सदस्यों के रिकाॅर्ड अद्यतन कार्य आरंभ होनेवाला है। संपूर्ण डाटा व्यवस्थित किया जा रहा है। चेम्बर सदस्य इसमें अपना अपेक्षित सहयोग दें। पाकुड में पत्थर व्यवसायियों की समस्याओं पर भी गहन चर्चा हुई और विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेम्बर द्वारा विदेश की व्यवसायिक यात्रा की जायेगी।

 

बैठक में चेम्बर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया, उपाध्यक्ष दीनदयाल वर्णवाल, सोनी मेहता, महासचिव कुणाल अजमानी, कोषाध्यक्ष राहुल मारू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निलेश चंद्रा, बिनय महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य किशोर मंत्री, आनन्द गोयल, पंकज पोद्दार, पंकज चैधरी, पूनम आनंद, प्रवीण लोहिया, सदस्य रंजीत टिबडेवाल, पवन शर्मा, अरूण बुधिया, बिकास सिंह, विनय अग्रवाल, संजय अखोरी, विकास विजय, प्रमोद श्रीवास्तव, रवि भट्ट, प्रमोद सारस्वत, शैलेष अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, अमित किशोर, किशन अग्रवाल, नवजोत अलंग, मुकेश अग्रवाल, हरि कनोडिया, शंभू गुप्ता, गौरव मोदी, दीपक अग्रवाल, मनोज तिवारी सहित अन्य काफी व्यापारी उपस्थित थे।


 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More