BIT मेसरा लालपुर में शान से लहराया तिरंगा, NSS के नुक्कड़ नाटक ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

रांची। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर BIT मेसरा, लालपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर NSS के कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ. संदीप नाथ शाहदेव एवं सहायक कुलसचिव नागेंद्र कुमार ने किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रति आकर्षण और इसके दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने नाट्य रूपांतरण के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अमृता प्रियम, डॉ. सोमनाथ मुखर्जी, डॉ. शिवा, डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. अनीश, सोमित्रो चक्रवर्ती, राणा मिश्र, सोनी कुमारी, सुश्री अनामिका, डॉ. मिली दत्ता, डॉ. संजय कुमार, मयंक, देवेश, डॉ. तन्मय, डॉ. अरुण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।




