कार्निवाल 2018 का रंगारंग आगाज हुआ

पुलिस निदेशक हुये शामिल, बच्चों को कहा खूब मस्ती करो, खुलकर जीओ


रांची: एक्वा वर्ल्ड के द्वारा आयोजित किये जा रहे ‘एमिटी कार्निवल 2018‘ का शनिवार को  रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस डीके पांडेय ने किया। उन्होंने बच्चों को खूब मस्ती किया करो। आप की यह उम्र है, खेलने- कूदने की। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि बच्चों को बच्चा ही रहने दें। बच्चों को अपने बचपन को जीना जरूरी है। आधुनिक युग में बच्चों पर पड़ रहे दबाव पर भी बात की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रभा शाहदेव ने की। विशिष्ट अतिथियों में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के डायरेक्टर अजित कुमार सिन्हा, चेंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया आदि मौजूद थे। 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More