लखदातार का केसर-तिलक से किया अनुपम श्रृंगार

रांची: श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा निर्मित श्री श्याम मन्दिर में पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन शुक्रवार के शुभ अवसर पर बाबा श्री श्याम जी का केसर-तिलक का श्रृंगार किया गया। केसर-चन्दन, गुलाब जल तथा सुगंधित इत्र के महामिश्रण से पवित्र चन्दन तैयार कर बाबा श्याम जी का केसर-तिलक का श्रृंगार मण्डल के पूर्व महामंत्री गोपाल मुरारका तथा पूर्व उपाध्यक्ष अशोक लडिया ने किया। अध्यक्ष हरि पेडीवाल की उपस्थिति में केसर-चन्दन के तिलक के बाद बाबा का रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के फूलों कि मोटी-मोटी तथा आकर्षक फूल-मालाओं से मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्री खाटु धाम के श्री श्याम मन्दिर, हरमु रोड के अनुरूप ही राँची श्री श्याम मन्दिर में भी धार्मिक अनुष्ठान हुआ।
मण्डल के महामंत्री आनन्द शर्मा ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद बाबा को फल तथा पंचमेवा का भोग चढ़ाया गया, तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मण्डल के कृष्ण कुमार अग्रवाल, रतन सिंघानिया, राजीव रंजन मित्तल, राजेश ढांढनिया, मनोज खेतान, प्रताप मोदी, प्रवीण सिंधानियां, सूरज लोधा, विष्णु चौधरी, विकाश मोदी, रोहित अग्रवाल, अनिल नारनौली सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में अपना मत्था टेक कर अपने एवं अपने परिवारजनों के लिए खुशहाली मांगी।




