Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि

साहिबगंज: बरहरवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा 15 अगस्त 2026 को श्रीकुंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे शुरू होगा। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित रहकर तिरंगा फहराएंगे।
बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की आजादी के लिए प्राण देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ की भावना के अनुरूप इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, एकता और गौरव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


