बारिश से ध्वस्त घरों के पीड़ित परिवारों को दिया आर्थिक मदद

रांची/राहे: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुवार को राहे प्रखंड का दौरा  किया। गांव में उन पीड़ित परिवार से मिले, जिनका घर बारिश से ध्वस्त हुआ था। 6 महीने बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा नहीं मिला। जिसपर सुदेश ने डीसी से बात की और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। डीसी ने अश्वस्त किया कि प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जायेगा।  सुदेश ने तत्काल अपने स्तर से सभी 6 लोगों को आर्थिक मदद किया। राहे के गुना प्रजापति जिनका नाली में गिरने से मौत हुआ था, उनके परिवार से मिल के दु:ख प्रगट किया। सुदेश ने सोनाहातू के मुरुतडीह गांव के कार्यकर्ता धनंजय महली के परिजनों से भी मुलाकात किया। आजसू कार्यकर्ता धंनजय महली का आकस्मिक निधन हुआ था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More