आरक्षण रोस्टर वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया

रांची: रांची नगर निगम के 53 वार्डों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। वार्ड वार आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनोज कुमार ने जारी कर दिया। जिसमें 53 वार्डों में 26 सीटें आरक्षित की गयी हैं। 27 सीटें अनारक्षित होंगी। 53 वार्डों में 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी हैं। कुल 53 वार्डों के जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार अजा के लिए दो, अजजा के 11, पिछड़ा वर्ग के लिए 13 व अन्य के लिए 27 पद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के लिए अजा की एक, अजजा की पांच, पिछड़ा वर्ग की 06 व अन्य के लिए 13 सीटें आरक्षित की गयी हैं। आरक्षण रोस्टर वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया है. बताया गया कि आरक्षण रोस्टर की प्रति आयोग को भेज दी गयी है। जिसकी समीक्षा के बाद अंतिम रोस्टर प्रकाशन किया जायेगा। इसके लिए चार श्रेणियों को आधार बनाया गया है। आरक्षण रोस्टर चार श्रेणियों में बांट कर तैयार किया गया है। इसमें अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग व अन्य शामिल हैं।



