जनता की आवाज़ करेंगी हज़ार कम्बल वितरण

जमुआ(गिरिडीह): ज़िले भर में 1000 गरीबों को कम्बल देगी जनता की आवाज़। अब तक 400 लोगों को कम्बल दे चुकी है। सर्व दलीय जन संगठन ज़िले के विभिन्न प्रखण्डों में 1000 गरीबों को कम्बल केम्प लगाकर देगी। इसकी शुरआत देवरी से की गयी है। उक्त बातें जनता की आवाज़ के सचेतक अनुज सेठ एवम् प्रवक्ता बजरँग लाल ने मंगलवार को कही। उन्होंने बताया कि देवरी के बाद सियाटांड में 100 एवं 16 दिसम्बर को धनवार में 100 कम्बल का वितरण संस्था ने केम्प लगाकर किया। जल्दी ही जमुआ, बिरनी, सरिया, गांवां एवम् बेंगाबाद में केम्प लगेंगे। उन्होंने बताया कि आपस में ही हमलोग कम्बल कलेक्ट करते हैं। जनता की आवाज़ में 500 सक्रिय सदस्य हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More