ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे: मुकेश कुमार
झारखंड धाम(गिरिडीह): राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के झारखंड प्रदेश सचिव मुकेश कुमार को बेहतर कार्य को देखते हुए ब्यूरो ने मुकेश कुमार को देवघर, दुमका एवं गोड्डा का प्रभारी भी बनाया गया। कुमार ने पत्रकारों को गिरिडीह दौरे के बारे में बताया कि आयोग ने जो भी कार्य मुझे सौंपा है, उसे ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। मानवाधिकार से जुड़ी हर मामले को प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने मे हर समय जनता के बीच रहेंगे। कहा कि गिरिडीह समेत कई जिलो मे लगातार हो रहे दहेज हत्या कांड, महिला उत्पीडन एवं कस्तूरबा के छात्रों को हो रही परेशानी जैसी कई कारण देखी जा रही है। इसे रोकने के लिए बहुत जल्द संबंधित विभाग को ज्ञापन सौपेंगे। साथ ही कार्यवाई की पहल करेंगे।
उन्होंने गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सुरजा मे एक महिला ने फांसी लगा कर लगभग दो माह पूर्व आत्महत्या की थी। उस महिला ने यह कदम क्यों उढ़ाया, इसकी जाँच अभी तक सही रूप से नही हो सकी है।इसलिए उन्होंने गिरिडीह प्रशासन से अभिलम्ब जाँच कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है।




