Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन

बोकारो: जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 51 वां जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एवं एक दुसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दिर्घायु होने का कामना किया।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि झारखंड के निर्माता स्व दिशोम गुरू शिबू सोरेन के अधुरे सपने को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जिसका नतीजा है कि झारखंड प्रदेश का चहुंओर बिकाश दिखाई दे रहा है। जल जंगल जमीन के लिए के संरक्षण का बागडोर को मजबूती के साथ निर्वहन के लिए परमात्मा और अधिक उर्जावान बनाये रखें।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष हरिलाल माँझी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन से झारखंड वासियों को जो उम्मीद एवम आकांक्षाएँ थी उस पर हेमंत सरकार निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। समारोह में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅक्टर रतन लाल माँझी ने कहा कि झारखंड के मसीहा नेता स्वर्गीय गुरुजी के मूलमंत्र को आत्मसात कर हेमंत सोरेन अपने कर्तव्य, व्यवहारिकता के कारण प्रदेश के आमजनों के दिलों पर राज करने में सफल रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हसन इमाम अंसारी, बोकारो जिला के संगठन सचिव फैयाज आलम, शंकर कुमार, एन के सिंह, अनिल पासवान, आर बी चौधरी, यु सी कुंभकार, जितेन्द्र सिंह, बी एन तिवारी, बरिया तेली, सुभाष चंद्र महतो, अभिमन्यू माँझी, आमोद कुमार, आदि उपस्थित थे।


