पूर्व सांसद जलालुद्दीन अंसारी की मृत्यु अपूरणीय छति: भाकपा
रांची: भाकपा झारखंड राज्य परिषद बिहार राज्य के पूर्व राज्य सचिव सह पूर्व सांसद जलालुद्दीन अंसारी कि आसमयिक मौत पर गहरा शोक प्रकट कर, उनके सम्मान में राज्य पार्टी कार्यालय का झंडा झुकाया गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कॉम अंसारी गरीबों और मजदूरों के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। अंसारी गया शहर की जनता के दु:ख दर्द में लगातार शामिल रहे है। बिहार राज्य के सचिव के तौर उनका कार्य काल संघर्षो का समय रहा है। कॉम अंसारी की मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय छति हुई है। वे एक ईमानदार और कर्मठ व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। एक जन नेता थे होने के साथ एक आंदोलनकारी भी थे। उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाकपा झारखंड राज्य परिषद उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करती है। यह बयान राज्य सचिव केडी सिंह और अजय सिंह ने संयुक्त रूप से जारी किया।




