शौचालय प्राथमिकता के आधार पर बनवायें : उपायुक्त

रांची: जिला जल एवं स्वच्छता समिति का शनिवार को उपायुक्त मनोज कुमार के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रांची जिला के एई, जेई, जिला समन्वयक, बीसीएसएम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त मनोज कुमार ने कहा है कि जिला में शौचालय बनाने के काम में तेजी लायें। शौचालय निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पदाधिकारी पूरा करें। उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुये जिला के सभी बीडीओ को शौचालय निर्माण के कार्यों को समय सीमा के भीतर ही पूरा करने आदेश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को एक सप्ताह का टारगेट दिया। वहीं पदाधिकारियो को दिये गये शौचालय निर्माण के टारगेट पर अगले शनिवार को मीटिंग में समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और टारगेट को पूरा करने पर जरूरी आदेश दिया जायेगा। ताकि समय सीमा के अंदर शौचालय निर्माण को पूरा किया जा सके।

बैठक में एडीएम, डीआरडीए के निदेशक पूनम झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची जिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी, एई, जिला समन्वयक, बीसीएसएम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More