बिहार की तर्ज पर हो पूर्ण शराबबंदी: जदयू

रांची। बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबबंदी, विधानसभा के सीटो की संख्या बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जदयू रांची महानगर ने राजभवन से समीप धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संजय सहाय ने की। उन्होंने शराबबंदी पर कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार के तर्ज पर प्रदेश में भी पूर्ण रुप से शराबबंदी की जानी चाहिए। उन्होंने बाल-विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए पूरे राज्य में अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास से ही समाज के निर्माण को पूरा किया जा सकता है। बाल-विवाह को लेकर सरकार को कड़े कानून बनाना की आवश्यकता है। वही बाल-विवाह समाज के लिए अभिशाप है। प्रदेश में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने की अधिक जरुरत है। महानगर प्रभारी बैजनाथ राम गोप ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा सीटों की संख्या को 81 से बढ़ाकर 160 किया जाए। ताकि प्रदेश के विकास को गती मिल सके। बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। जिससे महिलाओं की चौमुखी विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड
बनने से पूर्व पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता था। लेकिन अब आरक्षण को घटाकर मात्र 14 प्रतिशत तक ही सीमित कर दी गयी है। इसको लेकर पिछड़ी जातियों में असंतोष है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्रीभगवत सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, श्रवण कुमार, डॉ आफताब जीमल, आशा शर्मा, शीला सिंह, रत्ना शर्मा, अर्जुन गिरि गोसाई और जफर कमाल ने भी अपने विचारों को रखा। मौके पर मनोज सिंह, अखिलेश राय, अरविंद जयसवाल, करण कुमार, मनोज सिंह, अविनाश सिंह, मनद गाड़ी, सागर कुमार, पवन कुमार झा, चुटुनन पांडे, राहुल कुमार, सुनील कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, मनद उरांव, विनोद कुमार, मनोरंजन कुमार, शिवम कुमार, बिटू कुमार, राहूल कुमार, सुनील कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, बिटू कुमार, अभिषेक कुमार, इशवरी प्रसाद, ज्योति कुमार, अंगद सिंह, अविनाश कुमार, राज कुमार, मनोज कुमार, नीरज सिंह, आशोक पांडे, राजन पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।



