श्री एसएन मारवाड़ी+2 के विद्यार्थी करेंगे मांग

रांची। राज्य के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा किताब व कॉपियों के लिए राशि भेजे जाने के बाद भी अभी तक न तो पुस्तक उपलब्ध करवायी गयी है न ही पुस्तक खरीदने के लिए राशि ऐसा ही एक मामला राजधानी की एक सरकारी विद्यालय श्री एसएन मारवाड़ी+2 का भी है। जिसकी शिकायत भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ को मिलने के बाद जब संघ के द्वारा स्कूल की प्राचार्या चंद्रकला और ज़िले के डीइओ से बात की, डीइओ ने कहा कि पुस्तकों के लिए राशि बहुत पहले ही विद्यालय कोष में भेज दी गयी है। जो प्रत्येक बच्चे के लिए 750 रु निर्धारित हैं। इसके बाद जब इस विषय पर स्कूल की प्राचार्या से बात किया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि राशि बहुत पहले ही आ चुकी है, लेकिन बच्चों को अभी तक किताब उपलब्ध नहीं करायी गयी है। उन्मूलन संघ द्वारा मामला उठाये जाने के बाद स्कूल की प्राचार्या ने बच्चों से दूसरे प्रकाशन की किताब देने की बात कहीं। जबकि किताब एनसीइआरटी की ही उपलब्ध करनी थी। इस मामले पर स्कूल के बच्चों का कहना है कि सत्र निकल जाने के कारण उन्होंने अपने पैसों से किसी तरह पुस्तकें खरीद ली हैं। अत: विद्यालय प्रशासन उन्हें पुस्तकों की राशि उपलब्ध करवा दे, परंतु स्कूल की प्राचार्या ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर विद्यार्थी बुधवार को डीइओ कार्यालय जाकर अधिकारी से मांग करेंगे। उन्हें पुस्तक की राशि उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने पुस्तक नहीं खरीदी होती, तो उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाता। जबकि फाइनल परीक्षा में केवल दो महीने बाकी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More