हटिया को हराकर रांची बना विजेता
रांची। ज़िला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय आमंत्रित खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बालक वर्ग के फाइनल मैच में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र रांची ने कड़े संघर्ष पूर्ण मैच में बिरसा मुंडा क्लब, हटिया को 18 – 15 अंकों से हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता का आयोजन राज कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, हटिया के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक कि भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ी इस्तियाक अंसारी, सुभाष गांगुली, रानी कुमारी ने किया। एनवाईसीसी की ओर से शेखर, हरिशंकर, मनीष एवं बिरसा मुंडा की ओर से अनुराग, राहुल कश्यप, आकाश का शानदार प्रदर्शन रहा। मैच का संचालन रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने किया।



