अकीदत के साथ निकला ईद-मिलादुन्न-नबी का जुलूस
कोडरमा: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर झुमरीतिलैया में ईद-मिलादुन्न-नबी का जुलूस निकाला गया। भादोडीह अंजुमन कमेटी के लोग मुहल्लों से जुलूस निकाला। जुलूस सुबह 9: बजे जामा मस्जिद में एकत्रित हुआ, जहां से जुलूस बाईपास होते हुए झंडा चौक पहुंचा, जुलूस में लोगों ने पैगंबर साहेब, इसलाम जिंदाबाद तथा जश्न-ए-ईद-मिलादुन्न-नबी हुजूर की आमद मरहबा सहित इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जुलूस झंडा चौक पहुंच कर एक जलसा में तब्दील हो गया। जलसा में मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को बहुत ही पाक पैगाम दिया। कुरान शरीफ, सुन्नत तथा हदीस पर आधारित एक ऐसे धर्म की शुरुआत की जिसमें पहली बार सारे इंसान को बराबर का दर्जा मिला। वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने कुशल व्यक्तित्व के कारण समाज को एकसूत्र में बांधा। उन्होंने समस्त मानव जाति को अच्छाई पर चलने के लिए प्रेरित किया। जलसा के बाद लंगरखानी का आयोजन किया गया।
जुलूस में छोटे छोटे बच्चे बूढ़े व नौजवानों ने जोश के साथ शरीक हुए। सफेद कुर्ता पैजामा और सिर पर टोपी पगड़ी धारण किए, हाथों में इस्लाम का झंडा थामें जुलूस का शान बढ़ा रहे थे। जुलूस का नेतृत्व भादोडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मंज़र फरीदी, मदरसा गुलशन-ए-अजमेर के मौलाना जमशेद जौहर ने संयुक्तरूप से किया। इस दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर लंगर ख्वानी बाटा गया।
मौके पर पार्षद मो शमीम आलम, मोबिन कुरैशी, अलीजान वारसी, इबरार कुरैशी, इरशाद अली, नईम कुरैशी, चुन्नू मंसुरी, रंगा अंसारी, सोनू मंसुरी, जावेद दरवेश, नवाब कुरैशी, नाजो इदरीसी, नेसार इदरीसी, सोनू इदरीसी, रिज़वानुल हक, पेंटर कुरैशी, पप्पू कुरैशी, इरफान अख्तर, अरशद खान, नजीर अंसारी, मुश्ताक अंसारी, कलीमुद्दीन, नईम उद्दीन, ज़ीशान ऐहसानी, मासूम रज़ा, पिंकू मंसुरी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।




