खुद पर रखो भरोसा, नहीं कहीं होगी असुरक्षा

एबीवीपी के तीन दिवसीय महासम्मेलन में आयी युवतियों ने कहा

ज्योति चौहान

रांची। राजनीति का एक बहुत बड़ा मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा की होती है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो एक सामान्य परिवार से लेकर देश की राजनीति को भी घेरे रहता है। ऐसे में यह जानना की हमारी महिलाएं इस मुद्दे पर क्या सोच रखती है, रोचक होगा। रांची शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की तीन दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन गुरूवार को शुरू हुआ। जहां देश भर से 16 सौ युवा जिसमें दो सौ महिलाएं विभिन्न राज्यों से आयी हुई है। महिलाओं ने सुरक्षा के मुद्दे पर कई प्रकार के तर्क दिये। जिसमें खुद पर भरोसा होने की बात कहीं। महिलाओं ने कहा कि आप खुद को इतना सक्षम बना लो कि सामने वाले कुछ बोलने और करने के पहले दस बार सोचें। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों को आत्मसुरक्षा के गुड़ सिखाये।

क्या कहती है अतिथि महिलाएं:

रितू बोराणा:  जोधपुर से आयीं रितू ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करना अच्छा नहीं है। मैं रांची आयीं हूं, लेकिन किसी भी तरह का कोई असुरक्षा महसूस नहीं हुआ।

निकिता: वहीं निकिता ने कहा कि महिला की सुरक्षा की जरूरत हर जगह है। लेकिन इसके लिये हम सबसे ज्यादा खुद को मजबूत करें तो बेहतर है।

रेमिका: मणिपुर की रेमिका ने कहा कि हम ऐसे जगह से है जहां महिला हर तरीके से सुरक्षित ही है। हो घर से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात बारबार कहीं जाती है।

प्रिंसेस: मुझे लगता है कि देया में महिलाएं वहां सुरक्षित नहीं जहां महिलाओं को सामान भाव से नहीं देखा जाता। सामान अधिकार नहीं प्राप्त होते।

डॉ मिलन रानी: त्रिपुरा की रानी ने कहा कि कोकबोरखा भाषी समुदाय से संबंध रखती हूं। जहां महिला और पुरूष में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। हां मैं तैयार रहती हूं किसी भी दुर्घटना के लिये। किसी भी प्रकार से कोई असुरक्षा होगा तो जबाव वहीं मिलेगीं।

डॉ जोरम अनिया: अरूणाचल प्रदेश की जोरम ने कहा कि कोई महिला समझने की गलती करके किसी प्रकार की हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगा, तो उसे अपने उस निर्णय पर अफसोस होगा। हम समानता वाले देश और राज्य के है।

भावलक्ष्मी: केरला से आयीं भावलक्ष्मी ने कहा कि हमारे राज्य में यह महसूस किया जाता है कि महिलाएं असुरक्षित है। लेकिन हमें अपने आपको इतना सक्षम करना चाहिए कि कभी स्वयं को अबला न समझे।

अतिथि महिलाओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिये कुछ गुड़ भी बताये।

कराटे की शिक्षा दें: अतिथि महिलाओं ने कहा के अपनी बेटियों को छोटे से ही कराटे की ट्रैनिंग दिलवाये। साथ ही उसे इतना सक्षम बना दें कि वो किसी से नजरे भी मिलाने में न कतराये।

सुरक्षा के रखें इतेजाम: महिलाओं को किसी भी स्थान पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा के लिये कई प्रकार से तैयारी की जा सकती है। अपने बैंग में मिर्ची पाउडर और छोटा छूरा अवश्य रखें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More