मांगों को पहल नहीं तो तेज होगा आंदोलन

नौ दिसंबर को जिला मुख्यालय और 14 दिसंबर से दो दिवसीय विधानसभा घेराव

रांची। जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ के बैनर तले दो दिवसीय अनशन सह धरना प्रदर्शन के दुसरे दिन राजभवन के समीप शिक्षकों का विरोध जारी रहा। कार्यक्रम का संचालन बुधवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि जेटेट पारा शिक्षक सीधी नियुक्ति को लेकर पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत है। सरकार के आश्वासन के बावजूद अब-तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति पर 15 दिसंबर तक पहल नहीं हुई, तो बाध्य होकर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में 56000 हजार शिक्षकों के पद रिक्त होने के बाद भी समायोजन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समायोजन को लेकर नौ दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना और उपायुक्त को मांगों के समर्थन में ज्ञपान सौंपेगे। वहीं दो दिवसीय विधान सभा घेराव 14 दिसंबर से किया जाएगा। संघ के प्रदेश संरक्षक मनोज यादव ने कहा कि जेटेट शिक्षकों के नियुक्ति को लेकर सरकार की मंशा साफ नहीं है। शिक्षकों को विवश होकर सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कहा कि सरकार शिक्षक को समान काम का समान वेतन नहीं दे रही है। उन्होंने नियुक्ति को लेकर शिक्षकों को एकजुट रहने की बात कही। मौके पर प्रमोद कुमार, मोहन मंडल, पुनम कुमारी, नरेश महतो, वीरेंद्र पांडे, सचिदानंद सिंह, मिथलेश उपाध्यय, जगदीश महतो, ज्योत्सना कुमारी, चंदन ठाकुर, राजीव पोद्धार, नीरज झा, दिनेश महतो, मीठुलाल महतो, ब्रज बिहारी, ओम प्रकाश, मनोज साह, सत्येव तिवारी, सगीर अहमद, राजीव कुमार, मो शरीफ अंसारी, हसन अंसारी, संजय मेहता, राजेश महतो, लखन मेहता, रविशंकर, विरेंद्र, किरण कुमारी, विकाश ठाकुर, कमलेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मनीष सिंह, अंन्नत पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More