नातेदारी पॉलिटिक्स अलग-अलग: अजय

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर अजय यादव ने कहा कि लालू प्रसाद घटिया एवं फूहड़ भाषा बोलने के लिए विख्यात रहे हैं, परंतु इनके पुत्र पुत्री को अपने से आगे देख, इनके आगे पूरा बिहार हतप्रद है। लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव औरंगाबाद जिले के एक पॉलिटिकल मीटिंग में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं उनके घर में हो रहे शादी सगाई कार्य में मारपीट तोड़फोड़ की धमकी के बाद उप मुख्यमंत्री से माफी मांगे अन्यथा कानूनी प्रक्रिया उन पर शुरू की जा सकती है। लालू जी अपने मानसिक रूप से खराब एवं बिगड़ैल बेटे को नसीहत दे कि सार्वजनिक मंच पर अनावश्यक अति उत्साह में बयानबाजी ना करें तथा वरिष्ठ नेताओं मसलन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल न्यायालय संवैधानिक संस्थाएं जैसे सीबीआई, ईडी पर गलत बयानबाजी नहीं करें। वंशवाद के कारण राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर लालू यादव एवं उनकी पार्टी अपने दो कम उम्र बच्चों को उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद बनाकर तमाम यादव समाज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को ठेंगा दिखाया है।अमर्यादित भाषाओं का प्रचलन यह दर्शाता है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद जिनको चाचा जी के नाम से संबोधित करते थे, वो अब उनके दुश्मन बन बैठे। जब जब यादव समाज ने लालू प्रसाद को ताकत दी तब तब लालू प्रसाद ने कभी राम विलास पासवान, कभी राम जेठमलानी जैसे लोगों को राजसभा भेज कर तमाम यादव समाज को धोखा देने का काम किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More