मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान की जाती है: कामेश्वर

द्वारपहरी(गिरिडीह): झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत के धर्मपुर , शयाम सिंह नावाडीह में प्राधिकार द्वारा गठित टीम के सदस्यों द्वारा डुर टू डूर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर टीम लीडर रघुनंदन कुमार मेहता ने ग्रामीणों को बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अंधविश्वास की जाल में फंसकर समय के साथ पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। कभी कभी एेसा भी हो जाता है की लोग एक दुसरे के खुन के प्यासे बन कर आपस में लड झगड़ जाते है। जिससे गांव में अशांति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अंधविश्वास में न पड़े लोग गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिकों का दायित्व बनता है। वहीं टीम के सदस्य कामेश्वर कुमार ने कहा कि व्यवहार न्यायालय परिसर में एक जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकार एेसा कार्यालय है जहां से गरीब महिला , विकलांग , बच्चे , विधवा को मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। प्राधिकार द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत व तीन माह में एक बार राष्ट्रीय लोक अदालत , जेल अदालत का आयोजन कर लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। अभियान को सफल बनाने में कुमारी रबी , रंजना सिन्हा , सुबोध कुमार साव , मुकेश बर्मा , हीरा देवी , नेमचन्द बर्मा , महेन्द्र बर्मा शामिल थे। अभियान में टीम के सदस्यों ने दो सौ अस्सी लोगों से मिलकर कानून की जानकारी दिया वहीं श्यामसिंह नावाडीह नीचे टोला के ग्रामीणों ने गांव में पहुँचने के लिए सड़क मार्ग नहीं रहने का शिकायत दर्ज कराया ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More