वृद्ध महिलाओं बीच शॉल का वितरण
रांची। सरना विकास समिति कल्याणपुर मौजा में वृद्ध महिलाओं के बीच शॉल का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि ठंड से निजात पाने के लिये कुछ लोगों के पास गर्म कपड़ों की अभाव होती है। ऐसे परिवार को समाल के लोगों के मदद की जरूरत है। हमें आगे आना चाहिये। मौके पर लाला कच्छप, उर्मिला उरांव, कमला किस्पोट्टा, दिनेश कच्छप, विजय कच्छप, अरविन्द उरांव, अनिता लिंडा, शांति केरकेट्टा, आनन्द कच्छप, ईला कच्छप, शांति तिर्की तथा अन्य और भी समिति के लोग उपस्थित थे।

