किसी की मौत ढंड या भूख से न हो: विद्यार्थी

खोरीमहुआ(गिरिडीह): खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पाँच प्रखण्डों में पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया है कि क्षेत्र में छूटे सभी जरूरतमन्दों को राशन मुहैया कराया जाय। प्रखंडो को लिखे गये पत्र का पत्रांक संख्या 1183 दिनांक 24 नवम्बर 2017 में कहा गया है कि क्षेत्र में कई ऐसे जरूरत मन्द परिवार हैं जिनका या तो राशन कार्ड नही मिल पाया है या कुछ तुरूटी के कारण कार्ड नही बन पाया है। जिससे लाभुक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे परिवारों को चिन्हित कर अविलम्ब राहत कार्य शुरू किया जाय। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी ने एक कमिटी का गठन किया है। जिससे जल्द से जल्द लाभुक की पहचान कर जरूरत की सामग्रियों को दिया जा सके। ताकि किसी की मौत ढंड या भूख से न हो। वहीं कमिटी में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अंचल अधिकारी , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सचिव, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इनकी पाक्षिक व मासिक समीक्षा बैठक की जाय तथा माह के अंत मे की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरीत कर कार्यालय में प्रस्तुत किया जाय।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More