नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ आदित्य ने जीता स्वर्ण

रांची । धनबाद के आदित्य प्रकाश ने 13.51 समय के साथ विशाखापटनम में खेली जा रही राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक मीट में अंडर 15 वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के रितेश चौधरी ने भी 13.79 का समय निकाल कर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पुराना रिकॉर्ड 2004 का था जकब एम पी के मो अजहरुद्दीन ने 13.80 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था।

