आजसू छात्र संघ ने मनाया अन्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

● महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा अपरिहार्य नहीं है, इसकी रोकथाम संभव एवम् आवश्यक है : प्रगति
● महिलाओं के प्रति हिंसा एक वैश्विक महामारी के रूप में जारी है, इसके रोकथाम के लिए वर्तमान कानून नाकाफी है : दिब्या
राँची। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के मौके पर आजसू छात्र संघ के मारवाड़ी कॉलेज इकाई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। आजसू ने इस मौके पर संदेश दिया है कि सभी लोग तरह तरह के अभियानों के जरिए महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। आजसू के इस अभियान में कई मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए०एन० ओझा सहित प्रो इ०ए० आईनद, प्रो बी बी महतो, प्रो तौसीफ अली, प्रो पुष्पा सिंह, जी मेहता, सिमरन कौर आदि शिक्षकों एवम सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर कर इस अभियान में हिस्सा लिया और एक स्वर में सम्माज से महिला हिंसा को मिटा देने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर आजसू छात्र संघ की महिला नेत्री प्रगति मित्रा ने कहा कि हमारे समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों एवम् हमारे अभिभावकों के द्वारा कहा जाता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”। अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। भारत में नारी को देवी के रूप में देखा जाता है इसके बावजूद भी 03 वर्ष से लेकर वृद्धावस्था तक की स्त्रियों और लड़कियों के खिलाफ यौन,  शारीरिक व मानसिक हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्त्रियों की शुचिता से जुड़ी बर्बर रूढ़ियां,  इज्जत के नाम पर औरतों की हत्याएं,  स्त्री-तस्करी,  बलात्कार और घरेलू हिंसा के अनगिनत मामले हमारे समाज में मौजूद हैं,  जहां स्त्रियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है। इन मामलों की रोकथाम संभव एवम् आवश्यक है। बस हम युवाओं खास कर स्त्रियों को सुदृढ़ मनोबल के साथ समाज और कानून को साथ लाने की आवश्यकता है।
आजसू की ही वरीय महिला नेत्री दिव्या अखौरी ने कहा कि आज के विकसित युग में भी महिलाओं के प्रति हिंसा एक वैश्विक महामारी के रूप में जारी है और हमारे समाज में व्यवस्थित कानून नाकाफी है क्योंकि आज भी हमारे समाज, कार्यपालिका, विधायिका एवम् न्यायिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी नही बढ़ पायी है। इसके प्रति हमे महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
वही छात्र नेता जमाल गद्दी ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा के क्षेत्रों में प्रगति, गरीबी उन्मूलन, एचआइवी/ एड्स के मुकाबला करने और समाज मे सुरक्षा एवम शांति सहित अन्य तथ्यों पर प्रभाव डालती है क्योंकि महिलाओं की भी हमारे देश की जनसंख्या में बराबर की भागीदारी है और ऐसे में अपनी आधी आबादी को हिंसा और अशांति के दलदल में धकेल कर हमारा देश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर होने की कल्पना भी नही कर सकता।
तस्मिया इस्लाम ने कहा कि डोमनिक गणराज्य की तीन महिला कार्यकर्ताओं की बर्बरता से हत्या के बाद संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने वर्ष 1981 से इस दिन को मनाने का फैसला लिया और इसके उपरांत के वैश्विक संस्थाएं महिला उन्मूलन एवम उनके उत्थान के लिए कार्यरत है। महिला उन्मूलन में बाधक समाज की कुरीतियां एवम पुरुष प्रधान सोच है। हम सभी लाख प्रयाश कर लें पर जब तक हमारा समाज एवम परिवार पुरुष महिलाओं में समानता नही लेड़गा तब तक सही मायने में महिलाओं हिंसा को रोका नही जा सकता है।
मौके पर जमाल गद्दी, पूर्णिमा, रोहित, अमन, चंदन, विक्की, नवीन, राहुल, राहुल विस्वास, तस्मिया, दिब्या, सोनल, प्रगति, प्रतिमा, हर्षदीप, स्वेता, रागिनी, बरखा, स्वेता, नेहा, प्रियंका, आयशा, नकसैन, नेहा आदि उपस्थित थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More