CJP आंदोलन तेज, सरकार से बातचीत के दावे के बीच जारी धरना

संवाददाता, सुमन कुमारी
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले नीट पेपर लिक के मामले को लेकर चल रहा प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। संगठन का दावा है कि वह पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 20 जुलाई को लोकसभा तक मार्च निकालने की योजना थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण मार्च नहीं निकाला जा सका। इसके बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही धरने पर बैठे रहे।
संगठन का यह भी दावा है कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक को जल्द रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए सहमत हो गई है, हालांकि इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


