अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये

स्टार प्लस के आगामी रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में प्रतिभागियों को अपनी बुद्धिमत्ता और त्वरित सोच के दम पर आगे बढ़ना होगा।

मुंबई: देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो कभी न कभी टेलीविज़न पर आने का सपना देखते हैं। अब यह सपना हकीकत में बदल सकता है, क्योंकि स्टार प्लस के आगामी रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में प्रतिभागियों को अपनी समझ, लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और क्विक थिंकिंग के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि शो के विजेता के लिए 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी रखी गई है।

शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है:

https://starplus.jiostar.com/indiaketoponepercent/

छात्र, प्रोफेशनल, होममेकर, उद्यमी या किसी भी क्षेत्र से जुड़े लोग इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में, जो लोग खुद को देश के सबसे तेज़ और होशियार दिमागों में गिनते हैं, उनके लिए ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का एक अनूठा अवसर लेकर आया है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More