शाहबाज अंसारी हत्याकांड में दो आरोपियों ओमप्रकाश और सुशांत को आजीवन कारावास

रांची: हत्या के दो आरोपित ओमप्रकाश महतो और सुशांत नायक को अपर न्यायायुक्त देबाशीष महापात्र की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या की यह घटना 25 सितंबर 2022 की है। पुरानी रंजिश में शाहबाज अंसारी की हत्या हुई थी।
25 सितंबर को दोनों आरोपित शाम 7 बजे शाहबाज अंसारी को ऑटो में बैठाकर रातु के पिर्रा ले गए थे। जहां नशा करने के बाद मांडर लौटने के क्रम में ऑटो में ही शाहबाज अंसारी की हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता ने मांडर थाना में कांड संख्या 160/2022 दर्ज कराया था।


