Ranchi News: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘डांडिया रास 2026’ का शानदार आयोजन

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में गुरुवार को ‘डांडिया रास 2026’ का शानदार आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित कैंब्रिज परिवार के सदस्यों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटीआई के प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ‘नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरों वाली’, ‘डांडिया के बहाने आ जाना’, ‘डम डम ढोल बाजे’ और ‘प्यार किया है रे बहुत प्यार किया है’ जैसे भक्ति और फिल्मी गीतों की धुनों पर कैंब्रिज परिवार के लोग देर शाम तक थिरकते रहे। बीच-बीच में माता के जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा।
ज्ञात हो कि डांडिया रास कार्यक्रम में कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बी.एड. और कैंब्रिज स्कूल आदि के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, सीआईटी के प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एन.के. यादव, डॉ. के.के. सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, रीता सिंह, सुनीता नाथ, डॉ. बी.एस. सिंह, डॉ. रणवीर कुमार एवं डॉ. नवीन सिन्हा के अलावा सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।


