आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मोरहाबादी, रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुदेश कुमार महतो ने आशा व्यक्त की कि डॉ. ब्रजमोहन राम अपने लंबे अनुभव और संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे तथा जनकल्याण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार एवं विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आजसू पार्टी ने डॉ. ब्रजमोहन राम के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की है।

