Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका एसबीयू का सितारा, आयुष राज ने जीता रजत पदक

सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीबीए छात्र आयुष राज ने श्रीनगर में आयोजित पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है। 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है।

श्रीनगर में 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों से 600 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

अंडर-30 पूमसे वर्ग में आयुष राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की विश्वविद्यालय परिवार ने सराहना की है।

आयुष राज की इस उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार डालमिया, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इसके अलावा खेल प्रशिक्षक सुभाष शाहदेव एवं राहुल रंजन ने भी आयुष राज को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयुष की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

 
लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More