पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में पूजनीय माता दिवंगत (स्व.) रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी स्वर्गीय माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस भावुक क्षण में परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।
