Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त

सिरका: सीसीएल अरगड्डा प्रबंधन के निर्देश पर सुरक्षा विभाग के द्वारा सिरका बुध बाजार पड़ारुनाला के निकट एक अवैध मुहान के दो अलग-अलग जगह पर अवैध खनन स्थल पर बुलडोजर चलाकर डोजरिंग किया गया। दूसरी कार्रवाई बंद रेलवे साईडिंग के झाड़ियों में छुपाकर रखें लगभग 20 टन कोयला जप्त कर सीएचपी कोयला स्टॉक में जमा करवाया गया। बताया गया कि प्रबंधन के सुरक्षा अधिकारी निर्देश पर कार्रवाई की गई है। अभियान में जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेंद्र, एसआई उमेश रविदास, सिरका के सुरक्षा प्रभारी रोपण साहू, ओवरमैन रामजी, रामगढ़ पुलिस एसआई बीरबल हेंब्रम पुलिस व होमगार्ड के दर्जनों जवान शामिल थे।

