मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म की तैयारियों का लिया जायजा

माता के दशकर्म और संस्कार भोज की तैयारियों का निरीक्षण करते सीएम हेमंत सोरेन।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, कोडरमा सांसद रविंद्र कुमार राय, चतरा सांसद काली चरण सिंह, बिहार के दरभंगा के एमएलसी सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं जानकी यादव, दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व आगंतुकों ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, सभी ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचकर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लगाए जा रहे पंडाल, वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग और आगंतुकों के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More