Chaibasa News: आठवीं की परीक्षा देने के बाद किशोर ने लगाया फंदा, कुलड़िहा मिडिल स्कूल के छात्र की मौत से गांव में मातम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र स्थित बेटिया गांव में कुलड़िहा मिडिल स्कूल के 15 वर्षीय छात्र अर्जुन अल्डा ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। गुरुवार शाम जब घर के सदस्य बाहर गए थे, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटिया गांव में छात्र अर्जून अल्डा (15) ने घर में फांसे ले लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

जानकारी के अनुसार अर्जून अल्डा कुलड़िहा मिडिल स्कूल का छात्र था और हाल ही में उसने आठवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर घर से बाहर घूमने जाने की जिद करता था। गुरुवार शाम घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

काफी देर बाद उसका भतीजा किसी काम से घर पहुंचा। घर के अंदर प्रवेश करते ही उसने अर्जून को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतक के पिता मंगल सिंह अल्डा ने बताया कि अर्जून चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार वह शांत और सरल स्वभाव का था और अधिकतर समय घर के आसपास ही रहता था। हालांकि उसने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है।

घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More