Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण

उपायुक्त अजय नाथ झा ने पेटरवार के विभिन्न गांवों में अबुआ आवास और आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुक के घर आत्मीय संवाद किया और अधिकारियों को योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

पेटरवार: उलगढ़ा, ओरदाना एवं बुढ़नगढ़ा गांवों में उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीसी ओरदाना गांव स्थित अबुआ आवास योजना की लाभुक  सावीती देवी के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ बैठकर घर का पानी ग्रहण किया तथा ग्रामीणों के बीच अपनत्व और विश्वास का संदेश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आम बागवानी योजना से जुड़े लाभुकों से भी डीसी ने संवाद किया। उन्होंने किसानों से आय संवर्धन, मल्टी क्रॉप खेती, पपीता रोपण तथा उत्पादों के बेहतर मार्केट लिंकेज को लेकर चर्चा की। साथ ही पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी   को योजनाओं के सफल संचालन एवं किसानों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More