Ranchi News: BIT मेसरा लालपुर में AI और डेटा विश्लेषण पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

रांची: BIT मेसरा, लालपुर के तत्वावधान में सांख्यिकी और एआई उपकरणों के उपयोग तथा डेटा विश्लेषण विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन BIT मेसरा के कंप्यूटर साइंस विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. वंदना भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने की। उन्होंने प्रतिभागियों के समक्ष विषय से संबंधित अपने विचार रखे।

सांख्यिकी और AI के उपयोग को समझने का अवसर

कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप नाथ शाहदेव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि इस आयोजन से नए और पुराने छात्रों को सांख्यिकी और एआई के उपयोग को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागी तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

सह-संयोजक ने दिया धन्यवाद

सह-संयोजक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों और सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए शिक्षक और छात्र

उद्घाटन समारोह में डॉ. अमृता प्रियम, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. एन.के. सिंह, डॉ. जी.पी. मिश्रा, डॉ. आशुतोष, डॉ. प्रशांत, डॉ. जया पाल, डॉ. पार्थो सारथी, डॉ. मयंक, डॉ. वी.के. शर्मा, नरेंद्र कुमार, राणा प्रताप, डॉ. नंदन बनर्जी, डॉ. मानसी गुप्ता और डॉ. संजय कुमार सहित सैकड़ों छात्र शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More