Dumka News: दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, थाना प्रभारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

गोपीकांदर: ब्लाक मैदान में आयोजित दो दिवसीय नरेश मिर्धा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को समापन हुआ। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें फाइनल मुकाबला रोलाग्राम और बलियाडंगाल के बीच खेला गया। फाइनल में बलियाडंगाल टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलाग्राम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाया जबावि पारी खेलते हुए बंलियाडंगाल ने 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। जिसमें रोलाग्राम 43 रनों से फाइनल मुकाबला में जीत दर्ज किया। फाइनल मुकाबला में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत और बीजीआर कोल कंपनी पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद शामिल।
विजेता टीम रोलाग्राम को थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के द्वारा 12000 हजार रूपया नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वोही उपविजेता टीम बलियाडंगाल को मनोज चांद ने 8000 हजार रुपया नकद और टारफी देखकर सम्मिलित किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाने पर रोलाग्राम टीम के अब्बू ताहिर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वोही बलियाडंगाल टीम के अनसारूल अंसारी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिलाफ से नवाजा गया।


