Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार ‘चुनमुन’ को मिला प्रतिष्ठित “झारखंड श्री” सम्मान

रांची के आड्रे हाउस में आयोजित एक भव्य समारोह में छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और पत्रकार अरविंद कुमार गुप्ता 'चुनमुन' को "झारखंड श्री" सम्मान से नवाजा गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद महुआ माजी समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें समाजसेवा और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया। अरविंद गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय छतरपुर की जनता के सहयोग और विश्वास को दिया है।

छत्तरपुर: रांची के ऐतिहासिक आड्रे हाउस में छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार अरविन्द कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ जी को प्रतिष्ठित “झारखंड श्री” सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें देश के सम्मानित रक्षा राज्य मंत्री आदरणीय संजय सेठ जी, राँची के लोकप्रिय विधायक आदरणीय सीपी सिंह जी और राज्यसभा सांसद और मशहूर लेखिका महुआ माजी जी और झारखंड क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन अजय नाथ शाहदेव जी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। झारखंड के परंपरागत परिधान में अरविंद जी ने आड्रे हाउस में यह सम्मान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अरविंद जी ने विनम्रता के साथ अपनी इस उपलब्धि का श्रेय छतरपुर की मिट्टी और वहां की जनता को दिया-जिनके विश्वास और सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुंचे। “झारखंड श्री” सम्मान राज्य के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने कला, पत्रकारिता, समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस सम्मान के लिए अरविंद जी ने आयोजक मंडली के जिम्मी जी एवं संतोष जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में झारखंड के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More