Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी

पाकुडिया: पीपीएल (पाकुड़िया प्रीमियर लीग) नाईट सीजन – 1 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन मे मुख्य अतिथि के रूप झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी पहुंची। रविवार को प्रखंड के हाई स्कुल मैदान मे में खेले जा रहे पी पी एल सीजन 1-2026 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मैच में दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय जानने के बाद चिमन सुपर किंग और रायजिंग स्टार के मध्य टॉस फैक कर तथा युवा नेत्री उपासना मरांडी ने बल्ला से बॉल मार कर मैच का शुभारंभ कराया।
मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने उपस्थित खेल प्रेमी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन इस क्षेत्र में होना अपने आप में गर्व की बात है ऐसे टुर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष किया जाना चाहिए। तकि सुदुर गाँव देहात क्षेत्रों में खेल के प्रति छुपी प्रतिभा को निकालने का और निखरने का मौका मिल सकेगा उपासना मरांडी ने कहा की बहुत जल्द पाकुड़िया प्रखंड को एक उच्चस्तरीय स्टेडियम मिलने जा रहा है जँहा खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा और आगे चल कर धोनी,इशान किशन जैसा झारखंड का नाम ऊंचा कर सके। ‘
इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी कार्य कर रही है। इससे पहले आयोजन स्थल पहुंचे विधायक युवा नेत्री उपासना मरांडी सहित अतिथियों का आयोजनकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा थाना प्रभारी मनोज कु महती, छोटू भगत, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एंव सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।


